रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर और मैन मार्केट में ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार जाटव ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है, जिसे हिंदू-मुस्लिम मिलकर खुशी से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि नशाखोरी समाज को खोखला कर रही है, युवाओं को इससे बचना चाहिए, शिक्षित होना चाहिए और बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान इश्तियाक अहमद एडवोकेट, पूर्व बीएसए दौलत राम वर्मा, नूरउल्ला खान, प्रधान नौशाद, पूर्व प्रधान राजपाल, अजय कुमार, कपिल कुमार, नीरज निगम, कामरान खान, गौरव राणा, शाह आलम खान, ईश्वर सिंह यादव, अफजल मलिक आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment