नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
आज आयोजित परीक्षा में प्रातःकालीन सत्र में M.P.Ed. प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र में B.P.Ed. प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने प्रवेश परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
M.P.Ed. परीक्षा में 985 अभ्यर्थी उपस्थित
M.P.Ed. प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,317 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 985 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 332 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
R.G. (PG) College, Meerut में M.P.Ed. के लिए 900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 672 उपस्थित तथा 228 अनुपस्थित रहे। वहीं मान्यवर कांशीराम शोध पीठ भवन में 417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 313 उपस्थित तथा 104 अनुपस्थित रहे।
B.P.Ed. परीक्षा में 1,393 अभ्यर्थी उपस्थित
द्वितीय पाली में आयोजित B.P.Ed. प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,667 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,393 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 274 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
R.G. (PG) College, Meerut में B.P.Ed. के लिए 1,200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 988 उपस्थित तथा 212 अनुपस्थित रहे। मान्यवर कांशीराम शोध पीठ भवन में 467 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 405 उपस्थित तथा 62 अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
No comments:
Post a Comment