नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए आज मेरठ में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। डेरा सच्चा सौदा के तत्वावधान में यह अभियान औघड़नाथ मंदिर एवं मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट में प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सुमित उपाध्याय (ENT सर्जन, न्यूटेमा हॉस्पिटल एवं ब्रांड एंबेसडर, वन विभाग, मेरठ) कर रहे हैं। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अभियान के लिए पौधे / निशान औघड़नाथ मंदिर और मिलिट्री हॉस्पिटल पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने सभी पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर पौधारोपण में सहभागी बनें और मेरठ को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, "एक पौधा, एक संकल्प - यही आने वाली पीढ़ी के लिए सच्ची स्वतंत्रता होगी।"
कार्यक्रम एक नजर में:
आयोजक: डेरा सच्चा सौदा
दिनांक: 14 अगस्त 2026
समय: प्रातः 8:00 बजे
स्थान: ग्रीन बेल्ट, औघड़नाथ मंदिर से मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच, मेरठ
निवेदक: डॉ. सुमित उपाध्याय
लोकेशन लिंक: https://maps.app.goo.gl/sxTe5g8YKRmVeBSB8
No comments:
Post a Comment