Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 13, 2026

मेरठ से अमरनाथ यात्रा में सेवा देकर लौटे गौरव वशिष्ठ और शकील अहमद सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए जनपद मेरठ के स्वास्थ्य विभाग से चयनित गौरव वशिष्ठ एवं शकील अहमद के मेरठ लौटने पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। दोनों कर्मियों ने लगभग एक माह तक अमरनाथ यात्रा के दुर्गम मार्ग पर अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य एवं फार्मेसी सेवाएं प्रदान कीं।

मेरठ लौटने पर जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री श्री रजनीश कौशल ने शिवलोकपुरी, कंकरखेड़ा स्थित अपने निवास पर फूल-माला पहनाकर और शिव परिवार भेंट कर दोनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री कौशल ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जैसे दुर्गम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सेवा करना गौरव की बात है। गौरव वशिष्ठ और शकील ने कठिन परिस्थितियों में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनपद मेरठ का मान बढ़ाया है। उन्होंने दोनों के योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि यात्रा के दौरान सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए मेडिकल डायरेक्टर, श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026, पहलगाम द्वारा गौरव वशिष्ठ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र में उच्च ऊंचाई पर उनके समर्पण, अनुशासन, फार्मेसी सेवाओं, मरीजों की देखभाल और टीमवर्क की विशेष सराहना की गई तथा भविष्य की यात्राओं में भी उनकी सेवाएं लेने की इच्छा व्यक्त की गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here