Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 11, 2026

गुरु गोबिंद सिंघ स्टडी सर्कल ने सेवा दिवस मनाया

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इंदौर। गुरु गोबिंद सिंघ स्टडी सर्कल इंदौर यूनिट द्वारा गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यो ने मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित की संस्था सेवा मंदिर और मनोवृद्धि केंद्र  में बच्चों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी चढ़दी कला के लिए अरदास की।


सेवा के दौरान बच्चों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर सेवा, संवेदना एवं मानवता का संदेश दिया। श्री नितिन बड़जात्या  और गीतेंद्र कौर ने विस्तृत से जानकारी दी ।


गुरु गोबिंद सिंघ स्टडी सर्कल मध्य प्रदेश यूनिट की अध्यक्ष बीबी दलजीत कौर बिंद्रा ने कहा कि गुरु साहिब का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और मानवता को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर हमें दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव आगे आना चाहिए।


इस अवसर पर मनमोहन सिंह, हरभजन सिंह, इंद्रजीत कौर, तरजीत कौर विंमी, मनप्रीत कौर, पवनदीप कौर, हरविंदर कौर, सुरजीत कौर राखरा, इंद्रदीप कौर, हरजिंदर कौर अरोड़ा, स्वीटी सलूजा, रघबीर कौर, हरमीत सिंह एवं देविंदर सिंह सहित अनेक सदस्यों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। आभार  सचिव रतनजीत सिंघ शैरी ने माना।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here