Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 1, 2026

मुजफ्फरनगर में ADG मेरठ जोन ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुजफ्फरनगर। 01/02 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ भानु भास्कर द्वारा मुजफ्फरनगर का दौरा किया गया।

इस दौरान ADG के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा शिव चौक से अहिल्याबाई चौक होते हुए मदीना चौक तक पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए और शिवभक्त कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
इस अवसर पर शिव चौक पर ADG द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुलिस के इस आत्मीय स्वागत से कांवड़िये काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। इसके उपरांत महोदय द्वारा रामपुर तिराहा पर बनाए गए अस्थायी थाने का भी निरीक्षण किया गया। वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के समापन तक सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग पर निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाए और भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निरंतर निगरानी बनाए रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को पूर्णतः सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here