Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 15, 2026

सैफी संघर्ष समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राहगीरों को बांटे लड्डू और खाना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) द्वारा हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित जब्बार बिल्डिंग कार्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी एवं महासचिव मौ. सलीम सैफी ने सुबह 10:30 बजे अपनी पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर महासचिव मौ. सलीम सैफी ने कहा कि यह खुशी लाखों कुर्बानियों के बाद मिली है, जिसे पूरा देश हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई में न बंटकर सिर्फ एक भारतीय बनकर एक साथ मनाता है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने बच्चों, क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों में लड्डू बांटते हुए कहा कि यह आजादी हमें खुशी के साथ-साथ हमारे बुजुर्गों द्वारा दी गई कुर्बानी के जज्बे को हमेशा जिंदा रखने की प्रेरणा देती है।इसके बाद टीम ने शुभकामना हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित मलिक और इमरान नासिर के साथ ध्वजारोहण किया। वहीं अध्यक्ष हसीन सैफी की टीम के साथ खैर नगर बाजार समिति के पदाधिकारी मौ. बासिद सैफी ने भी लड्डू वितरित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। समिति ने बासिद सैफी के नेतृत्व में मुसाफिरों और राहगीरों को खाना वितरित किया।

कार्यक्रम में सुआलेहीन सैफी, डॉ. इमरान खलील, आरिफ सैफी, यूसुफ सैफी, शहजाद सैफी, आसिफ सैफी, मौ. बासिद सैफी, मौ. दानिश अब्बासी, रईस सैफी, बाबर भाई, तस्लीम सैफी, हाजी नदीम सैफी, वकील सैफी, रहीमुद्दीन सैफी, चांद सैफी, इमरान सिकंदर, मौ. साहिल, मौ. खालिद, मौ. शुऐब, सुहेल सैफी, जाने आलम, शहंशाह आलम, आतिफ सैफी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here