Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 23, 2026

रिठानी पावर हाउस में चोरी करने वाले 3 चोर धरे


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। परतापुर पुलिस ने रिठानी मेट्रो स्टेशन के नीचे स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से सामान चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 3 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।


जेई ज्ञानेन्द्र कौशल ने थाने पर तहरीर दी थी कि उपकेंद्र से लोहे की ग्रिल और कीमती वायर चोरी हो रही है। एसपी सिटी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अजय शुक्ला की टीम ने घेराबंदी कर शनि, अभिषेक और पंकज पाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों रिठानी और शताब्दीनगर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी शनि पर पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here