Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 23, 2026

स्कूल क्रिकेट को बचाने के लिए आना होगा आगे : अतहर अली



-स्कूल क्रिकेट को बचाने के लिए 18 सितंबर से होगा स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुरूआत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अगर स्कूलों में क्रिकेट को बचाना है तो सभी स्कूल (संस्थाओं) को आगे आना होगा। वर्तमान में स्कूलों में क्रिकेट खत्म होता जा रहा है। इसी को बचाने के उदे्श्य से 18 सितंबर से गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चौधरी नरेंद्र सिंह मैमोरियल स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत की जा रही है। यह जानकारी उन्होंने रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।


उन्होंने बताया कि स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ाया नहीं जा रहा है। कोई टीम किसी टूर्नामेंट में प्रवेश नहीं करती, जबकि वर्तमान में सीबीएसई ट्रायल तक होने शुरू हो गए हैं। स्कूल अगर चाहें तो स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ावा देकर खुद अपनी टीमों का गठन कर सकते हैं। ऐसी ही माध्यमिक स्कूलों की स्थिति है। स्कूलों में क्रिकेट की टीम तक नहीं बनाई जाती। यूपी क्रिकेट में अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19 आदि में बच्चों को अच्छा अवसर दिया जाता है। अगर स्कूल चाहे तो बच्चों को क्रिकेट में बढ़ाकर उन्हें आगे तक भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी स्कूलों को एंट्री दी जाएगी। इसमें तीन वर्ग में मैच होंगे। 


कोच ने बताया कि 10 से 13 वर्ष के लिए सब जूनियर, 14 से 16 साल के लिए जूनियर और 17 से सीनियर वर्ग में मैच होंगे। हर वर्ग में बच्चों को श्रेष्ठ रहने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक टीम को तीन-तीन मैच खेलने को मिलेंगे एवं विजेता, उप विजेता टीमों को ट्राफी के साथ-साथ पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। हर वर्ग में बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ दॉ सीरिज के पुरस्कार दिए जाएंगे। जो भी स्कूल में इसमें प्रवेश लेना चाहता है वह गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में अपनी एंट्री करा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here