Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 5, 2026

सीएचएमओ कार्यालय के पीछे युवक का शव मिला, सिर पर पत्थर से वार के निशान मिले, पहचान नहीं हुई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सीएचएमओ कार्यालय के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।


पुलिस के मुताबिक घटना पालिका प्लाजा के पीछे स्थित मंदिर के ओटले की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

• सिर पर मिले चोट के निशान...


मौके पर जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर से वार किए जाने जैसे गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया हो सकता है।


• पहचान कराने के प्रयास...


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।


• सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस...


पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया  है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here