इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। किठौर कस्बे के मोहल्ला मौसमखानी स्थित मदीना मस्जिद के निकट एमपीएस पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत किठौर के चेयरमैन सलमान मुनकाद द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उद्घाटन अवसर पर चेयरमैन सलमान मुनकाद ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है और समाज विकास की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को इस नई शैक्षणिक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने समारोह के दौरान विशेष घोषणा करते हुए बताया कि संस्थान में प्रवेश लेने वाले प्रथम 50 विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क, कोर्स एवं फीस पूर्णतः निशुल्क रहेगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में स्टार अल-फलाह इंटर कॉलेज के संस्थापक डॉ. नुसरत अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं होती और बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा देना भी समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। इनमें मुखिया इसरार, इमरान मुखिया, चेयरमैन साजिद पानीवाले, फराकत सौन्दत वाले, अनस मुखिया, जीशान मुखिया, बिलाल मुखिया, साजिद दिल्लीवाले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि एमपीएस पब्लिक स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
No comments:
Post a Comment