Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

मप्र में प्रथम जिला बना इंदौर कमिश्नरेट, जिसके सभी थानों में होगी नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की नई पहल, NDPS मामलों की जांच होगी अब और अधिक प्रभावी व पारदर्शी


नवीन मौर्य  

नित्य संदेश, इंदौर। युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय  संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नशे से दूरी है ज़रूरी  अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा निरंतर  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं  साथ ही ड्रग्स की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश की कार्यवाही की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल की गई।

इसी क्रम में  पुलिस कमिश्नरेट के सभी पुलिस थानों एवं झोनों को नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट वितरित की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त  द्वारा सभी ज़ोन के पुलिस उपायुक्तों (DCP) एवं उनके क्षेत्राधिकार के पुलिस थानों को ड्रग डिटेक्शन किट प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि मध्यप्रदेश में इंदौर पहला जिला है, जहाँ सभी पुलिस थानों को नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन किट उपलब्ध कराई गई है। इन आधुनिक किटों के माध्यम से NDPS अधिनियम के प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों की प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच अधिक शीघ्र, सटीक एवं प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इससे अनुसंधान की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, विवेचना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस की कार्यकुशलता एवं कार्यवाही की प्रभावशीलता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के साथ-साथ आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक संसाधनों के उपयोग को भी प्राथमिकता दे रही है, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय)  आर. के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था)  मयंक अवस्थी, सभी पुलिस उपायुक्तगण, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा सभी झोन के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इंदौर पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता के साथ-साथ प्रवर्तन एवं अनुसंधान को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here