Breaking

Your Ads Here

Friday, July 24, 2026

सद्भावना फाउंडेशन ने गरीब छात्राओं को बांटी निःशुल्क किताबें


रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। सद्भावना जागृति फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए गरीब छात्राओं को निःशुल्क किताबों का वितरण किया गया।

फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि आज फाउंडेशन की उपसचिव विभूति सक्सेना का जन्मदिन है। इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए फाउंडेशन की टीम ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, परीक्षितगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज में कक्षा 11 और 12वीं की व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रही ऐसी बालिकाएं जो किताबें महंगी होने के कारण खरीदने में असमर्थ थीं, ऐसी 20 जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क किताबें वितरित की गईं। इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन के संरक्षक श्रीमती भारती शर्मा, अनिल शर्मा, अश्वनी शर्मा तथा विशिष्ट सदस्य नूतन वर्मा, सोनू यादव, पूजा रानी, नीतू प्रेमी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गरीब छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here