Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 23, 2026

के. वी. पब्लिक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। के. वी. पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के स्कूल टॉपर्स को नकद पुरस्कार चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सराहा गया।

इस अवसर पर मुख्य आकर्षण रहीं कक्षा 12वीं की छात्रा कंचन मावी, जिन्होंने जनपद मेरठ में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा कक्षा 10वीं के छात्र नॉमिनी गौतम, जिन्होंने मवाना तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजी. असीम गुप्ता, निदेशक कमलेश कुमारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने सभी मेधावियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here