Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 12, 2026

मंच से मंत्री की खिंचाई: विजयवर्गीय बोले- महापौर जी! आप बहुत व्यस्त हो गए


सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौर। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के शुभारंभ अवसर पर राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा, जहां बयानों की खूब सुर्खियां रहीं। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयानों ने सबका ध्यान खींचा।

कार्यक्रम के दौरान मंच से ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर तंज कसते हुए कहा, "महापौर जी, आप इन दिनों ज्यादा ही व्यस्त हो गए हैं, हमारी बैठकों तक में नहीं पहुंच रहे।" 


इसके साथ ही उन्होंने इंदौर के गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए सभी पार्षदों और नेताओं को सख्त लहजे में चेताया कि अगर अब भी वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को गंभीरता से नहीं अपनाया गया, तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 


उन्होंने पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए 'वॉटर हार्वेस्टिंग अपनाओ, पेड़ लगाओ' का नारा दिया।

वहीं कार्यक्रम में नेताओं के बीच आपसी तालमेल भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल की जोड़ी को 'राम-लक्ष्मण' की संज्ञा दी। इसके बाद विजयवर्गीय ने भी प्रहलाद पटेल की तारीफ करते हुए उन्हें अपना 'छोटा भाई और शेर' बताया और कहा कि वे जितने लंबे हैं, उतने ही बड़े और ऐतिहासिक काम भी करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here