Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

होलकर स्टेडियम रहेगा हाउसफुल... कल दोपहर 2 बजे भारत व वेस्टइंडीज की टीमें पहुंचेगी

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइडिंज के टी-20 मुकाबले के लिए होलकर स्टेडियम सज संवर कर तैयार हो गया है। मैदान को हरे कालिन के सामान तैयार किया गया है। दर्शक दिर्घाए को भी दुरुस्त कर रंग रोगन कर दिया गया है।


इस मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है और टिकटों की मारामारी मची हुई है। कई जगह उंचे दाम पर भी टिकट बेचे जाने की खबरें सामने आ रही है। इस मैच को लेकर ऑनलाइन बुकिंग की गई थी तो मात्र 1 घंटे में ही मैच के सभी टिकट बिक चुके थे। कई क्रिकेट प्रेमियों को निराशा का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट प्रेमी लगातार टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं।

होलकर स्टेडियम में सैकड़ों लोग टिकट की मांग को लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें एक ही जवाब दिया जाता है कि सभी टिकट ऑनलाइन बेच दिए गए हैं। होलकर स्टेडियम में लगभग 26 हजार 500 दर्शकों की बैठक क्षमता है और 17 हजार टिकट बिक्री के लिए रखे गए थे। शेष टिकट एमपीसीए के सदस्यों के अलावा अन्य ऐसोसिएशनों को प्रदान किए जाते हैं। मैच की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। आज रांची में होने वाले दूसरे टी-20 के बाद दोनों टीमें कल दोपहर 2 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। अभ्यास सत्र की अनिश्चितता बनी हुई है। होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम का इतिहास काफी बेहतर रहा है। यहां खेले गए 4 टी-20 मुकाबलों में अधिकांश में से तीन में भारतीय टीम विजयी रही है। स्टेडियम के बाद बेरी गेट और रेलिंग लगा दी गई है जिससे क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में प्रवेश कर सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here