Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए


इकराम चौधरी
नित्य संदेश, किठौर, मेरठ। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति अभियान 5.0’ के तहत किठौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी किठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक किठौर सुबोध कुमार सवांग के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम प्रभारी म0उ0नि0 किरन कुमारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी म0उ0नि0 ललिता और उनकी टीम ने थाना क्षेत्र के बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन निगरानी अभियान चलाया था।

पुलिस के अनुसार, डिकॉय ऑपरेशन के माध्यम से ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की गई जो महिलाओं-बालिकाओं के प्रति अनुचित व्यवहार करते थे। मौके पर पहुंची टीम ने तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी -
1. सलमान पुत्र आरिफ, निवासी महलवाला, थाना किठौर, उम्र 30 वर्ष 2. लईक पुत्र सोनू, निवासी सोनन्दा, थाना परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ, उम्र 28 वर्ष 3. सोएब पुत्र इरफान, निवासी ग्राम महलवाला, थाना किठौर, जनपद मेरठ, उम्र 19 वर्ष 
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। छेड़छाड़, छींटाकशी, अभद्र टिप्पणी या दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है।

मेरठ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी महिला या बालिका के साथ इस प्रकार की कोई घटना होती है तो तत्काल 112 या संबंधित थाने को सूचना दें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here