Breaking

Your Ads Here

Monday, July 13, 2026

विद्युत समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने चीफ अर्बन मेरठ एवं एस.ई. अर्बन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।


बैठक में क्षेत्र में आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक अमित अग्रवाल ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या के समाधान, जर्जर विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के सुधार, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की। बैठक में शोभापुर क्षेत्र में नए बिजली घर की स्थापना हेतु प्रस्ताव रखने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नया बिजली घर बनने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा बढ़ते विद्युत भार को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

 

विधायक अमित अग्रवाल ने सुझाव दिया कि गर्मी एवं बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए, शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए तथा अधिक विद्युत भार वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं।

 

बैठक में एक्सईएन सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here