-एडवोकेट शिवांक अग्रवाल, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अमित द्विवेदी तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े रखेंगे पक्ष
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बहुचर्चित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। इस मामले में सील किए गए
स्कूलों की ओर से एडवोकेट शिवांक अग्रवाल, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अमित द्विवेदी तथा सुप्रीम कोर्ट
के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े पक्ष रखेंगे।
इस मामले की पिछली सुनवाई 9 अप्रैल 2026 को हुई थी। उस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता
संजय हेगड़े, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अमित
द्विवेदी और एडवोकेट शिवांक अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए सुप्रीम
कोर्ट ने संबंधित स्कूलों को कंपाउंडिंग की प्रक्रिया अपनाने तथा अपना सामान बाहर
निकालने की अनुमति प्रदान की थी। आज (मंगलवार) होने वाली सुनवाई में एडवोकेट शिवांक अग्रवाल और
एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अमित द्विवेदी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े को ब्रीफ
किया जाएगा। स्कूलों की ओर से मुख्य तर्क यह रखा जाएगा कि स्कूल चलाना कोई
व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। यह सिद्धांत सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों तथा
शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 की भावना के अनुरूप है।
स्कूल चलाना कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं
इसी कारण देश के प्रत्येक निजी विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित
वर्ग के बच्चों के लिए 25% सीटें आरक्षित रखने का कानूनी प्रावधान किया गया है। इसी कानूनी आधार पर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्कूलों का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता
संजय हेगड़े, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड अमित
द्विवेदी तथा एडवोकेट शिवांक अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment