-एआई रोबाटिक्स लैब का उद्घाटन एवं अनुशासन समिति का गठन
शीरी अंसारी
नित्य संदेश, मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में डीएलएसए द्वारा एआई रोबोटिक्स लैब, अनुशासन समिति का गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समिति ने आदित्य राठी को हेड बॉय व आरकिता शर्मा को हेड गर्ल चुना। प्रभदीप
सिंह सेठी को वाईस हेड बाँय व आरजू मलिक को वाईस हेड गर्ल बनाया गया। अंशुल एवं
भूमि राठौर को स्कूल के स्पोर्टस कप्तान के लिए नामित किया गया तथा चिराग राठी व
स्वरा रखिज़ा को वाईस स्पोर्टस कैप्टन चुना गया। एक्टिविटी इंचार्ज के लिए अरनव
चौधरी व मनाली सिंह तथा वाईस एक्टिविटी इंचार्ज माधव बारगोटी व मनस्वी शर्मा को
चुना गया। वंश गिरी व व अनुश्का धीमन को डिसिप्लिन इंचार्ज तथा प्रियांशु वर्मा व
तान्या सोम को वाईस डिसिप्लिन इंचार्ज बनाया गया। वीर सिंह हाउस कप्तान, अयान व भव्या एवं शौर्य वर्मा व नंदिनी को वाईस हाउस कप्तान
चुना गया।
बच्चों को दी तकनीक की जानकारी
मुख्य अतिथि नम्रता सिंह (सेक्रेटरी डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी, एसीजेएम, सीनियर जज, मेरठ बार कॉउन्सिल), अशोक (संयोजक, राजकीय बालग्रह, मेरठ), धीरज पुंडीर (प्रोफेसर एवं डीन एकेडिमक आईटी
डिर्पाटमेंट, दिवान कालेज ऑफ इंजी. एण्ड
टेक्नोलोजी) एवं प्रतिभा सुकुन (सहायक प्रोफेसर, बीटेक डिर्पाटमेंट, दीवान कॉलिज) आदि ने अनुशासन समिति में पद ग्रहण
करने वाले बच्चों को बैंज व सैशे पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों की
अत्याधुनिक स्कूल की एआई रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया तथा बच्चों को तकनीक के
सही उपयोग, साइबर सुरक्षा और भविष्य में एआई
की भूमिका के बारे में सही जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment