Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

बी.एस.के. मॉडल स्कूल, कंकरखेड़ा में "येलो डे" का हर्षोल्लास से आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित बी.एस.के. मॉडल स्कूल, गोविंदपुरी में आज "येलो डे" बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर पीले रंग में रंगा नजर आया। नन्हें-मुन्ने बच्चे पीले रंग के परिधानों में विद्यालय पहुंचे। कक्षाओं को पीले गुब्बारों, पीले फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। बच्चों के चेहरों पर उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आपसी सहयोग की भावना विकसित करने के साथ-साथ पीले रंग और नींबू के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बच्चों ने पीले रंग के टिफिन और शीतल लेमन जूस का आनंद लिया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को बताया कि नींबू विटामिन-उ का भंडार है, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है। कार्यक्रम में "नींबू-चम्मच रेस" और "येलो क्विज" आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। क्राफ्ट कॉर्नर में बच्चों ने पीले कागज से सूरज, केला और नींबू की आकृतियां बनाईं। बच्चों ने एक-दूसरे के साथ केला, आम, अनानास जैसे पीले फल और अपना भोजन साझा कर खुशियां बांटी।


इस अवसर पर अर्थ, प्रियांशी लोधी, विराज, मृदुल त्रिपाठी, अक्षत सिंह, अवीर, कबीर, देव लोधी, अस्प्रीत कौर, सम्भूल, रिज़ा, अवयंश, काव्यांश राजपूत, कुलविंदर, लवप्रीत सिंह, कशिश, नमन, रिद्धि, जसविंदर सिंह सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं नीतू सिंह, रमनप्रीत कौर, सपनदीप कौर, अजनेश, तान्या यादव एवं श्वेता अरोरा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के रंग-आधारित आयोजन बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के निदेशक डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने कहा, "हमारा प्रयास है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ा जाए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।"

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here