Breaking

Your Ads Here

Monday, July 13, 2026

क़ाजी रशीद मसूद फार्म पर सजा जामिया एलुमनाई का कारवां: सलमान मसूद की मेजबानी में जमी 'मैंगो पार्टी'

 

नित्य संदेश ब्यूरो

सहारनपुर। जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (Alumni) ने आपसी भाईचारे और पुरानी यादों को ताजा करने के लिए एक शानदार मिलन समारोह का आयोजन किया। यह विशेष 'मैंगो पार्टी' रशीद मसूद फार्म पर आयोजित की गई, जिसके सूत्रधार जामिया के पूर्व छात्र सलमान मसूद रहे।


इस कार्यक्रम में राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में सांसद इमरान मसूद मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्व छात्रों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को साझा किया। वहीं, गंगोह के चेयरमैन नौमान मसूद की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इसके अलावा, मसूद परिवार के सदस्यों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक स्नेहपूर्ण पारिवारिक मिलन का रूप दे दिया। इस मैंगो पार्टी की सबसे बड़ी खासियत देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए जामिया के पूर्व छात्रों का जमावड़ा रहा। पुरानी दोस्ती और जामिया की यादों को संजोए हुए इसमें कय्यूम चौधरी एडमिन SRK ग्रुप, अहतशाम अली, राशिद कुरैशी, राहत चौधरी, मुस्तकीम अहमद, , ताऊ सनाउल्लाह, वकार अब्बासी, मौ साजिद एडवोकेट, महराज, नसीमुद्दीन चौधरी, आरिफ खान, राशिद खान, मौ माजिद और नदीम अहमद सलीम अहमद, फैज़ इमाम महबूब अली, उवैस इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए।


यादों की मिठास और आपसी जुड़ाव

आम के बाग की ठंडी छाँव में आयोजित इस पार्टी में आम की विभिन्न रसीली किस्मों का लुत्फ उठाते हुए पूर्व छात्रों ने अपने कैंपस के दिनों की अनकही कहानियों को साझा किया। शिक्षा, करियर और सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चाओं ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।


सलमान मसूद की कुशल मेजबानी में आयोजित इस समारोह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जामिया के छात्रों का आपसी जुड़ाव समय की सीमाओं से परे है। सोशल मीडिया पर इस महफिल की तस्वीरें और वीडियो खूब सराहे जा रहे हैं, जो मसूद परिवार की आत्मीयता और जामिया एलुमनाई की एकजुटता की गवाही दे रहे हैं।

 

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here