नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर की गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति जैन को राष्ट्रीय पत्रिका "इंदौर धारा" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मालव रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत—जनसंपर्क संचालनालय के संचालक भूपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय गौरक्षा अध्यक्ष डॉ. भंवरलाल चौधरी, गौरक्षक शीतल ठाकुर तथा प्रधान संपादक रामचंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में डॉ. जैन को उनके शैक्षणिक और शोध कार्यों में उत्कृष्ट योगदान तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित मॉडल तैयार करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में डॉ. जैन को लंदन में उनके भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित मॉडल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार दिया गया था।
सम्मान ग्रहण करते समय डॉ. जैन ने प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी, अपने सहयोगियों और परिवार का आभार व्यक्त किया तथा भारतीय ज्ञान परंपरा और गणितीय अनुसंधान को जोड़कर आगे अनुसंधान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
क्षेत्र क्रमांक दो के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला, जन प्रतिनिधि चंदू शिन्दे, प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य व समस्त महाविद्यालयीन परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।


No comments:
Post a Comment