Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 11, 2026

राम ने तोड़ा शिवधनुष, थर्राया दरबार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वावधान में रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में तीसरे दिन रामलीला का भव्य मंचन किया गया।

मंचन का शुभारंभ अमरनाथ सेवा समिति ने किया। पूजन महेश मित्तल, विशाल गर्ग, राजन सिंघल, सचिन गोयल और संजीव अग्रवाल ने किया। प्रसाद सेवा कोमल वर्मा की ओर से रही। तीसरे दिन स्वयंवर सूचना, अहिल्या उद्धार, जनकपुरी प्रवेश, पुष्प वाटिका, गिरिजा पूजा, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ। पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन और धनुष भंग के दृश्य पर पंडाल "जय राम" के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष टूटते ही क्रोधित परशुराम के आगमन और लक्ष्मण से हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में राम ने परशुराम का क्रोध शांत किया।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 12 अक्टूबर को रामचंद्र की बारात दोपहर 4 बजे सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होगी। बारात सुभाष बाजार, गुजरी बाजार, बजाजा, सर्राफा, अनाज मंडी, वैली बाजार, घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल होते हुए वापस मंदिर पर संपन्न होगी।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल बबलू, आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, राजन सिंघल, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल, संदीप गोयल, मयूर अग्रवाल, अपार मेहरा, विपिन अग्रवाल, लोकेश शर्मा, पंकज गोयल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here