नित्य संदेश ब्यूरो
गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल “विम्स’’ में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी के निर्देश पर विगत एक जुलाई को मनाये गये “चिकित्सक दिवस’’ के उपलक्ष्य में पूरे जुलाई माह में वेंकटेश्वरा क्षेत्र के मरीजों विशेष रूप से मुरादाबाद/ मेरठ मण्डल के मरीजों को सभी प्रकार के ऑपरेशन/उपचार, मेडिकल जांच एवं दवाइयां पूर्णतया निशुल्क प्रदान करेगा। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि साल में केवल एक दिन 01 जुलाई को चिकित्सक दिवस पर ’’फ्री उपचार’’ देने से प्रधानमंत्री का “स्वस्थ भारत- आरोग्य भारत’’ का मिशन पूरा नहीं होगा। सभी बड़े हॉस्पिटल एवं चिकित्सा संस्थान यदि वेंकटेश्वरा की तरह अलग-2 महीनो में “निशुल्क उपचार’’ दे तो देश में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजो की समुचित उपचार के अभाव में एक भी “डैथ’’ नहीं होगी। उन्होने प्रतिवर्ष जुलाई माह में पूरे महीने “निशुल्क उपचार’’ देने की घोषणा की।
श्री वेंकटेश्वरा संस्थान में जुलाई माह में सम्पूर्ण “निशुल्क ऑपरेशन/ उपचार” के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस/ समारोह में वेंकटेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने प्रधानमंत्री के “स्वस्थ भारत-आरोग्य भारत’’ मिशन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में “सम्पूर्ण निशुल्क उपचार’’ देने का निर्णय लिया है। इस वर्ष यह योजना आगामी छः जुलाई सोमवार से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस अवधि में किसी भी मरीज के निशुल्क भर्ती, जांचे जेसे एक्स-रे, ई0सी0जी0, अल्ट्रासाउण्ड आदि एवं रक्त, मल, मूत्र, बलगम आदि की जाँचे, सभी प्रकार की छोटे, बड़े/जटिल ऑपरेशन, बड़ी सर्जरी, दवाईयां, रहना, खाना सब कुछ फ्री होगा। डॉ0 राजीव त्यागी ने बताया कि वेंकटेश्वरा समूह के समूह अध्यक्ष सुधीर गिरी का मानना है कि यदि प्रत्येक जनपद के बड़े हॉस्पिटल एक-एक माह के लिए सभी मरीजों को निशुल्क उपचार देने लग जाये, तो इस देश में ईलाज के अभाव में किसी को अपनी जान ना गंवानी पडे़।
इस अवसर पर कुलपति डॉ0 कृष्ण कान्त दवे, डीन मेडिकल डॉ0 प्रभु एम0एच0, एम0एस0 डॉ0 शिरिश पाटिल, एडिशनल मेडिकल सुप्रींटेंडेंट डॉ0 अमित जैन, हॉस्पीटल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मेघा सबरवाल, डॉ0 मौ0 असलम, डॉ0 राजेश बंसल, डॉ0 रूचि पटवर्द्धन, डॉ0 रश्मि बंसल, डॉ0 सचिन अहलावत, डॉ0 विपिन कुमार, डॉ0 विशाल, डॉ0 प्रवीण कुमार, डॉ0 किशोर, डॉ0 एस0पी0 बिट्ल, डॉ0 नीलम, डॉ0 सेल्वा कुमार, मेरठ परिसर ने निदेशक डॉ0 पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment