Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

मेडिकल कॉलेज एवं मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया मेरठ के मध्य मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एमओयू



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया मेरठ के मध्य मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु एमओयू संपन्न हुआ।

कॉलेज में विद्यार्थियों, रेजिडेंट डॉक्टरों, फैकल्टी एवं स्वास्थ्यकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण तथा शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनोविज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ एवं एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ।

इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा छात्र एवं स्वास्थ्यकर्मी कल्याण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से संचालन करेंगे। एमओयू के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।समय-समय पर कार्यशालाएं, सेमिनार, जागरूकता अभियान, जीवन-कौशल प्रशिक्षण तथा तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों एवं काउंसलर्स द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों हेतु गोपनीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

दोनों संस्थान मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार विज्ञान एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित विषयों पर संयुक्त शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेंगे। इस सहयोग का उद्देश्य एक संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय वातावरण का निर्माण करना है, जिससे विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समग्र कल्याण को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अनुसंधान को प्रोत्साहन तथा चिकित्सा शिक्षा में समग्र कल्याण की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।  

एमओयू के दौरान मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के मनोवैज्ञानिकों में से चेयरमैन नीतू सैनी, मानद अध्यक्ष एवं आचार्य मनोविज्ञान विभाग, प्रो० संजय कुमार, कार्यालय निर्देशक, डॉ शिल्पी राजपूत, कॉरपोरेट ट्रेनर, श्री नीरज शर्मा, एवं एक्जीक्यूटिव मैनेजर, प्रिया पॉल एवं एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ की ओर से प्राचार्य, डॉ आर सी गुप्ता, एम ओ यू के नोडल ऑफिसर एवं मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष, डॉ तरुण पाल, एम ओ यू ऑपरेशनल कॉर्डिनेटर एवं अध्यक्ष एनाटॉमी विभाग डॉ प्रीति सिन्हा एवं मनोचिकित्सक, डॉ राशी अग्रवाल उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here