Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में AI फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भव्य शुभारंभ



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए 'सतत विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का महत्व' (AI for Sustainable Development) विषय पर तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शानदार शुभारंभ हुआ। 28 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 6 सत्रों का आयोजन किया जाएगा।


विश्वविद्यालय के डॉ. सी.वी. रमन सभागार में आयोजित उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य वक्ता डॉ. नील, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली से पधारे विख्यात साइबर एक्सपर्ट एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. नील ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्र विकास में AI का सटीक सदुपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव, डेटा सुरक्षा, निजता एवं गोपनीयता की रक्षा, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सुदृढ़ ट्रैफिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर AI की भूमिका को विस्तार से समझाया।



इस अवसर पर वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने अपने संदेश में कहा कि तेजी से बढ़ते AI के वैश्विक प्रभाव को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय डिमांड के अनुरूप छात्रों को तैयार करना होगा, ताकि वे व्यक्तिगत विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का सफर नहीं है, बल्कि आत्मखोज, नवाचारों व शोध द्वारा राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म है। कुलपति प्रो. कृष्ण कांत दवे ने कहा कि नई शिक्षा नीति में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं, लेकिन छात्रों को AI के बेहतर उपयोग द्वारा खुद को भीड़ से अलग करके अपग्रेड करना होगा।


तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के आधा दर्जन से अधिक AI एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद, विधि विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ पर्यावरण एवं जलवायु संतुलन, आपदा प्रबंधन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों से रूबरू होंगे। इस अवसर पर डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. राजवर्धन सिंह, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश गोसाईं, डॉ. रीना जोशी, दीक्षा सिंह, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. बबीता, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here