नित्य संदेश ब्यूरो
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (एमसीयू ) में 22 से 24 जुलाई तक शिक्षकों के लिए विशेषरूप से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय के 'रेखी सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विषय 'द जॉयफुल एजुकेटर: एक्सपीरियेंशियल वेल-बीइंग एंड एप्लाइड पॉजिटिव साइकोलॉजी' है।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की नालंदा लाइब्रेरी के कॉन्फ्रेंस हॉल में रोज प्रातः 10:30 बजे से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी आनंदपूर्ण शिक्षण पद्धति समझाना है, जिससे वे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास को बेहतर बना सकेंगे। प्रशिक्षण में रेखी फाउंडेशन के विशेषज्ञ डॉ. श्रीहरि कृष्णा (प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस) और डॉ. रीतू शर्मा (सीनियर फैकल्टी) दोनों प्रशिक्षक कक्षा में सकारात्मक मनोविज्ञान और वेल-बीइंग के व्यावहारिक प्रयोग करना सिखाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे। इस दौरान कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला की भी उपस्थिति रहेंगी।
कार्यक्रम की समन्वयक और सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री मनीषा वर्मा ने बताया कि इस एफडीपी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी भेंट किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment