Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

विद्युत कनेक्शन जारी करने की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश ने अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य) प्रथम को पत्र लिखकर घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी करने की मांग की है।

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने पत्र में कहा है कि 18 सितंबर 2026 को आवेदन संख्या जे-3577578501 के तहत गीता देवी के नाम से घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। पता 74, शिवपुरम, मोहकमपुर, मेरठ है। आवेदक के निवास से 30 मीटर दूरी पर विद्युत पोल लगा है, लेकिन ऑनलाइन रिमार्क में आवेदन स्थल को अनइलेक्ट्रिफाइड एरिया बताया गया है।

पत्र में कहा गया है कि शिवपुरम में अनेकों कनेक्शन लगे हुए हैं। पड़ोस में चंद्रशेखर (अकाउंट आईडी 6410807480) और लक्ष्मी देवी (अकाउंट आईडी 5969714492) के नाम से कनेक्शन हैं। ऐसे में एक ही क्षेत्र के लिए दो नियम नहीं हो सकते।

मंडल ने गीता देवी के आवेदन पर 02 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन जारी करने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और प्रबंध निदेशक, पविविनिलि, विक्टोरिया पार्क, मेरठ को भी भेजी गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here