नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा चलाये जा रहे घोपला शताब्दीनगर आंदोलन को लेकर किसानों ने रविवार को बैठक की। किसानों द्वारा आरोप है कि लगभग 13 वर्षों से किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई समाधान या बातचीत किसानों से नहीं की गई। जिसमे किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए आगामी दिनों मे आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
भाकियू कार्यकर्ता विजयपाल घोपला व ग्रामीणों ने बताया कि किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार द्वारा कोई समाधान अभी तक नहीं मिल पाया है। यहां तक कि किसानों से लम्बे समय से वार्ता भी सरकार द्वारा नहीं की गई। जिस कारण किसान नाराज हैं, भाकियू कार्यकर्ता अंकित दांगी ने बताया कि धरना कमेटी से वार्ता हुई है, जिसमे कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी 10 जुलाई को रोड जाम की जाएगी।
धरना कमेटी सदस्य दीपक घोपला का कहना है की किसानों द्वारा ये आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। जिसके चलते ऐसे कई कठोर निर्णय लेने पड़ रहे है। जिससे सोई हुई सरकार को जगाया जा सके, बैठक में उपस्थित किसानों में उमेश, आकाश,अंकित राठी, बीरपाल, हिनू आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment