नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज एवं सनातन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य कार्यालय के सम्मुख पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्राचार्य, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज तथा विशिष्ट अतिथि अजय टिम्बरवाल, जोनल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, मेरठ द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आर. सी. गुप्ता, प्राचार्य, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल हमें स्वच्छ वायु ही नहीं प्रदान करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 40 अशोक एवं 10 फलदार वृक्ष शामिल हैं।
कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टॉंक, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. लोकेश चौधरी, डॉ. अमरेन्द्र चौधरी सहित मेडिकल कॉलेज के अनेक संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, रेजिडेंट्स एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। सनातन सेवा संस्थान की ओर से आर. के. अग्रवाल (संरक्षक), पी. के. मित्तल (अध्यक्ष), मुकुल रस्तोगी (सचिव), सतीश चन्द्र (संरक्षक), बी. के. रस्तोगी, डॉ. आशु मित्तल, बिजेन्द्र अग्रवाल, सुशील कुमार गुप्ता तथा वीरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


No comments:
Post a Comment