नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदभावना जागृति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने तिरुपति बालाजी कन्या महाविद्यालय में अपनी टीम के साथ ग्यारह पौधों का रोपण किया, इस कार्य में जे बी डिग्री कॉलेज बड़ौत के भूगोल प्रोफेसर डॉ मधुर यादव और उनकी पत्नी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए 11पौधों नीम,पीपल,अमरूद,बरगद,आम,जामुन के रोपित कर पर्यावरण के संतुलन में वृक्षों की भागीदारी विषय पर बालिकाओं को जागरूक किया और संकल्प दिलाया कि हम पौधों का लालन पालन करेंगे,
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा,वृक्षारोपण मात्र एक दिखावा नहीं,वैज्ञानिक पद्धती है वृक्ष लगाकर केंचुआ खाद का प्रयोग करें,इसमें उपलब्ध 12तत्व जमीन को उपजाऊ और पौधे के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें,जल ही जीवन है इसको बचाएं,प्रवक्ता डॉ मिस्बाह मुबिन ने बताया,जहरीली हवा हमारे फेफड़ों में जाकर हमें दमा का मरीज बना रही है,भूगोल प्रोफेसर डॉ गीतांजलि ने बताया पौधों को लगाने से ज्यादा ये महत्वपूर्ण है कि उन्हें जिंदा रखा जाए,उनके लालन पालन की जिम्मेदारी लें,
अंत में डॉ भावना ने कहा हमें कम से कम अपने जन्मदिन पर फलदार एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए,आज कॉलेज परिसर में पांच साल पहले लगाए एन एस एस द्वारा लगाए पीपल ओर चीकू के पौधे पेड बनकर ऐसे लहलहा रहे हैं मानो आलिंगन करने का निमंत्रण दे रहे हैं,उनसे हमारी अमित यादें जुड़ गई हैं,कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा,इंदू त्यागी,सहनुमा,राधा रानी,पूजा,राजदीप,सुहाना,दीपा,सना,कोमल,सोनम ने सहयोग किया

No comments:
Post a Comment