नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बागवानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वी.के. त्यागी एवं प्रतिकुलपति डॉ. जयानंद ने संयुक्त रूप से पर्यावरण की देखभाल करने वाले सुखवीर ढाका, महेंद्र, हरबीर, बलेंद्र, बिजेंद्र तथा मणिपाल को सम्मानित किया। कुलपति डॉ. वी.के. त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सतत जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पंकज राणा, डॉ. दिव्या प्रकाश,डॉ. अभिषेक डबास, फाइनेंस ऑफिसर श्री दीपक गोयल, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ संदीप कुमार , डॉ अनिल शर्मा डॉ लोमश तोमर, डॉ गणेश भारद्वाज, डॉ आर के जैन ,डॉ. मोनिका, सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment