— ग्वालियर-उज्जैन में ₹ 1000 पार, भोपाल में ₹ 947 , इंदौर में ₹ 970 जबलपुर में ₹ 919 में मिलेगा।
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। मध्य प्रदेश में भी घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रविवार 7 जून से लागू हो गई है। भोपाल में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 रु. से बढ़कर 947.50 रु. हो जाएगी।
5 बड़े शहरों में ग्वालियर में कीमत 1 हजार रुपए पार हो गई है। ग्वालियर में 1025 और उज्जैन में 1001 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में अब रेट 970 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए हो गए हैं।
तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस महंगी
करीब तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस महंगी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपए महंगा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
कंपनियों को प्रति सिलेंडर 703 रु. नुकसान का दावा
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 रु. का नुकसान हो रहा था। दाम बढ़ने से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी।
2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेल LPGअप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में ₹50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रु. तक बढ़ाए गए थे।
5 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।
LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।
इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। कच्चे तेल के महंगे होने का कुछ बोझ सरकारी तेल कंपनियां खुद उठा रही हैं।



No comments:
Post a Comment