Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 27, 2026

हिंदू साम्राज्य दिवस पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हिंदू साम्राज्य दिवस के पावन अवसर पर बेगम पुल स्थित जीरो माइल शिवाजी स्मारक पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं सादर नमन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रनिष्ठता, सुशासन, स्वाभिमान तथा धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के प्रति उनका समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन साहस, संगठन और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में अरुण जिंदल, करूणेश नंदन गर्ग (पूर्व महानगर अध्यक्ष), अंकित सिंघल (पूर्व महानगर मंत्री), विशाल कन्नौजिया (महानगर उपाध्यक्ष), अमन गुप्ता , अजय गुप्ता, आलोक रस्तोगी, आशीष पासीवाल, राजीव शर्मा, सतीश गर्ग सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here