Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 27, 2026

भगवान खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या में शामिल हुए विनित शारदा

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर-तीन एवं सेक्टर-चार में आयोजित भगवान खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मातृशक्ति एवं व्यापारियों के साथ बाबा श्याम के श्रीचरणों में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, व्यापारियों की उन्नति तथा परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 

इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन समय अवश्य आता है, लेकिन धैर्य, विश्वास और एकता से हर संकट पर विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मातृशक्ति का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप अकेली नहीं हैं, आपका दर्द और आपकी चिंता हमारी अपनी चिंता है। आपका विषय देश की सर्वोच्च अदालत में विचाराधीन है और न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करते हुए मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व और सभी जनप्रतिनिधि आपके हितों और भविष्य को लेकर निरंतर चिंतन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति ने मुझे आदेश देकर इस भजन संध्या में आने का आग्रह किया, तब मैंने इसे अपना सौभाग्य और कर्तव्य समझते हुए आपके बीच उपस्थित होना आवश्यक माना। श्री शारदा ने कहा कि राष्ट्र मेरा धर्म है, पार्टी मेरी माँ है और व्यापारी मेरी आत्मा हैं, इसलिए मैं अपने व्यापारियों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा था, खड़ा हूँ और आगे भी खड़ा रहूंगा। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को धैर्य बनाए रखने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा अपने परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विश्वास और साहस बनाए रखने का संदेश दिया। 

बाबा खाटू श्याम जी से प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु सभी दुःखों और कष्टों को दूर करें, किसी भी परिवार का आशियाना उजड़ने न पाए, प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा व्यापार दिन-दूनी और रात-चौगुनी उन्नति के साथ आगे बढ़े। भजन, भक्ति और विश्वास से ओतप्रोत इस आयोजन ने समाज में एकता, आत्मविश्वास और आशा का संदेश दिया।जग रोशनी , शीतल पूजनी गीता गोता सुषमा माहेश्वरी नेहा कन्नौजिया मीनू किरन स्वरूप सुरेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा बीना भार्गव प्रति कपूर उषा पांडे पूनम गुप्ता सरोज मुकेश लक्ष्मी हेमलता व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व पार्षद संजीव पुंडीर आदि सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति व्यापारी भजन संध्या में शामिल हुए। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here