Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 27, 2026

शांतिभंग में नौ लोगों को गिरफ्तार किया

गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौरशनिवार को किठौर पुलिस ने अलग अलग मामलों में शांति भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।  


हसनपुर कला में खेत में पानी काटने के विवाद में मारपीट पर उतारू और फौजदारी के लिए उलझ रहे , अमित, अंकित, प्रिंस पुत्रगण कमलसिंह को पकड़ा, किठौर कस्बे से  पवन पुत्र बालेश्वर व सलीम निवासी ग्राम लोटी को झगड़ा कर शांतिभंग के आरोप में पकड़ा, कायस्थ बड़ढा से राकेश पुत्र  ओमप्रकाश को मारपीट पर आमादा शांतिभंग के आरोप में पकड़ा। ग्राम बहरोड़ा से मारपीट कर शांतिभंग करते हुए गुलशेर और अबरार को हिरासत में लिया। किठौर की बदवालियान से राशिद उर्फ मंता पुत्र नईम को मारपीट पर आमादा और शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को न्यायालय से पेश किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here