Breaking

Your Ads Here

Monday, June 1, 2026

मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर की शोभा यात्रा निकाली

 

नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। रविवार को मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर की 301 वीं जयंती मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर पाल समाज सेवा समिति रजि० गाजियाबाद ने तीन संगठनों को साथ लेकर ब्रह्म पाल सिंह पाल के नेतृत्व में ,रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद के प्रांगण से मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर जी की शोभा यात्रा निकाली जिसमें जनपद गाजियाबाद,एवं दिल्ली एन सी आर के लोग भारी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर माता रानी की न्यू प्रतीमा पर माला एवं चरणों में पुष्प अर्पित किये। 


शोभायात्रा को ब्रह्म प्रकाश पाल अखिल भारतीय पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश अजीत पाल, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल तथा वार्ड 50 से पार्षद हमारे समाज की सम्मानित नेता श्री मती सुमन लता पाल जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया शोभायात्रा में मातारानी जी की झांकी भी थी समस्त शोभायात्रा में आये स्वजातीय बन्धुओं को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया शोभायात्रा में इतनी भीड़ थी लगभग 4 किलोमीटर तक लम्बी लाइनों की कतार लगी थी। शोभायात्रा का संचालन श्री जगत सिंह पाल महासचिव ने किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्री रमेश पाल, संजय पाल पाबी, श्री विनोद पाल पाबी, श्री शेखर जी श्री राम भूल पाल जी उपाध्यक्ष, श्री रविन्द्र होल्कर मास्टर जी, श्री प्रवीण पाल जी मौजपुर श्री लखनपाल जी, श्री महेन्द्र सिंह पाल जी कोषाध्यक्ष, श्री शिश पाल जी, श्री हरीश चन्द्र पाल जी, साहिबा बाद, श्री प्रमोद चौधरी जी, श्री इंजीनियर परमोद बघेल, महेश चंद पाल, रामप्रकाश पाल, सुरेश पाल, यशपाल प्रधान जी, मंगत राम जी ,साहिब सिंह जी, ललित पाल जी, श्यामलाल पाल जी,श्री नरेश कुमार कीर जी, श्री कान्त पाल जी श्री मती गीता जी श्री मती पुष्पा पाल जी, श्रीमती रीना पाल जी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here