रवि गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। फलावदा ग्राम गड़ीना में स्थित जय बाबा मोहन राम मंदिर में ज्येष्ठ माह की सेवा में मंदिर के सामने खुलेआसमान व भीषण गर्मी के चलते अग्नी धुने के बीच में बैठकर गुरूदेव मंजीत सिंह तपस्या कर सुख समृद्धि के लिए कामनाएं कर रहे है। वहीं श्रद्धालु भी जयेष्ठ माह की सेवा देते हुए पूजा अर्चना में लगे हुए है। 29 जून को यज्ञ के साथ विशाल भंडारे के साथ जयेष्ठ माह का सेवा का समापन किया जाएगा।
क्षेत्र के ग्राम गड़ीना में बाबा मोहन राम मंदिर पर जयेष्ठ माह सेवा के चलते श्रद्धालु 22 जून से 28 जून से चल रही है जिसमें 11 दिन, 9 दिन, 7 दिन, 5 दिन, 3 दिन दूर दराज से आए श्रद्धालु सेवा कर रहे हे। वहीं गुरूदेव मंजीत सिंह के साथ दिल्ली से आए गुरू प्रसाद, आशीष आदि खुले आसमान के नीचे अग्नि का धूना लगाकर तपस्या में बैठु हुए है। दूसरी ओर श्रद्धालु मंदिर में खड़े होकर तपस्या में लीन है। धूने के चारो तरफ श्रद्धालु लोटकर परिक्रमा कर रहे है। अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि क कामना कर रहे है। गुरू मंजीत सिंह तपस्या में भीष्ण गमी के चलते चार घंटे तपस्या में लीन रहते है। 29 जून को सोमवार को हवन व विशाल भंडारे का आयोजन के साथ जयेष्ठ माह सेवा का समापन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण कर सेवा कर पुण्य अर्जित करेगें।

No comments:
Post a Comment