Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

शहीद मंगल पांडे कॉलेज ने एनवायरमेंट क्लब के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनवायरमेंट क्लब के सहयोग से शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया और पानी बचाने के तरीके सुझाए गए।


 कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या प्रो अंजू सिंह एवं एनवायरनमेंट क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया को पौधा देकर स्वागत कर की गई। क्लब की पानी की बात मुहिम के तहत जल संरक्षण पर जल संवाद करते हुए क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि धरती पर अमूल्य रत्न पानी का हमारे द्वारा स्वार्थी भाव से इस्तेमाल करना आज उसका हम से दूर होने का सबसे बड़ा कारण है। जल के अत्यधिक दोहन को करना अपने दुर्भाग्य को न्योता देना है। क्लब के आधा ग्लास काफी है अभियान के माध्यम से अपील की गईं कि आदत डालें कि जितने पानी की आवश्यकता हो उतना ही पानी पीने के लिए ग्लास में लें। सावन ने कहा कि जब हर घर, हर जगह पर पानी बचेगा तो पर्यावरण स्वतः ही बच जाएगा क्योंकि जल से ही इस धरती पर सभी प्राणियों का जीवन है।  कॉलेज की छात्राओं को जल कि प्रत्येक बूंद हर संभव प्रयास करके बचाने हेतू प्रेरित किया गया। 


इस दौरान क्लब और कॉलेज के इको क्लब के बीच एक एमओयू भी हुआ जिसमें पर्यावरणीय कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ करने और छात्राओं को पर्यावरण से जोड़ने पर सहमति हुई। कॉलेज प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने कहा जल संरक्षण हेतु क्लब के युवाओं का एवं महाविद्यालय की छात्राओं का प्रयास सराहनीय हैं, उन्होंने छात्राओं से जल संरक्षण हेतु अपने घर में प्रयास शुरू करने के लिए आह्वान किया। साथ ही इको क्लब संयोजक प्रोफेसर सत्यपाल सिंह राणा एवं सह संयोजक डॉ गौरी के द्वारा भी जल संरक्षण के उपाय छात्राओं को बताए गए। जल संवाद के बाद सभी ने पानी बचाने की शपथ ली। क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं करीब 50 छात्राओं को जल सहेली नियुक्त किया गया।


इस अवसर पर आज प्राचार्य प्रो अंजू सिंह, कॉलेज ईको क्लब समन्वयक प्रो एसपीएस राणा, डॉ गौरी, डॉ कुमकुम, डॉ भारती शर्मा एवं  क्लब से विंदु, कबीर, यश, नीरज कुमार, कार्तिक, मनस्वी, दिव्यांश, प्रियांशु, नकुल, शौर्य, अमराह, सितांशु, आयुषी, कीर्ति, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here