नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 4 वरिष्ठ कर्मचारी साथी श्री एस एन मारु जी,श्री सुनील विश्वकर्मा जी,श्री अजयबराव पाटिल जी,श्रीमति सरला चावरे जी,का सेवानिवृत एवं सम्मान समारोह आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर स्थित देवी अहिल्या दरबार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माननीय कुलगुरु प्रो.राकेश सिंघई कुल सचिव डॉ प्रज्वल खरे ,माननीय परीक्षा नियंत्रक डॉ अशेष तिवारी, वित्त नियंत्रक श्रीमती सुषमा ठाकुर, डॉ लक्ष्मण शिंदे, सहायक कुल सचिव श्रीमती भावना पटने ,डॉ चंदन गुप्ता , डॉ अजय तिवारी, डॉ जी एल प्रजापति,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चैनसिंग यादव,महासचिव रमेश कुशवाह,प्रवक्ता महेंद्र श्रीवास्तव,सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रमेश कुशवाह ने किया एवं आभार महेंद्र श्रीवास्तव ने माना।

No comments:
Post a Comment