नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवा मिशन ने शुक्र वार को डालमपुर स्थित आराध्या पब्लिक स्कूल में 30 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पी सिंह ने बताया कि साधनहीन मेधावी छात्र छात्राओं को स्कूल फीस,नगद पुरस्कार व धूप से बचने हेतु कैप और छाते तथा जनरल नालेज बढ़ाने वाली बुक्स वितरित की गई।परिवार के प्रति संतान के कर्तव्य और दायित्व विषय पर हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने बताया कि क्या करना चाहिए ? वे खुद क्या करते हैं ? और आगे क्या करेंगे ? इसमे मीनाक्षी प्रथम,तनु द्वितीय व दिलशाना तृतीय स्थान पर रहीं।इन्हे 500,250 व 150 के नगद पुरस्कार दिए गए।ताकि लुप्त हो रहे कर्तव्य भाव पर भी बच्चे सोचें व अपने दायित्वों का निर्वहन करें। स्व- मूल्यांकन करने की प्रतियोगिता में विजयी रही टाप टैन छात्राओं को छाते दिए गए। खुद पढने के साथ 70 छोटे बच्चों को फ्री पढ़ा रही आयुषी, परी, भूमि, नयना, मीनाक्षी, प्रत्यानशी व मानसी सहित 8 टीचर बेटियों को रेडीमेड सलवार सूट दिए गए।
No comments:
Post a Comment