Breaking

Your Ads Here

Wednesday, June 3, 2026

मप्र प्रीमियर लीग-उज्जैन फाल्कंस के 18 ओवर में 191 रनः ग्वालियर चीता के बॉलर्स ने झटके 5 विकेट


इंदौर में पहली बार हो रहे मुकाबले में 10 टीमें शामिल

नित्य संदेश

इंदौर में पहली बार मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) का रोमांच शुरू हो गया है। टी-20 फॉर्मेट में खेले जा रहे टूर्नामेंट के तीसरे सीजन का आगाज बुधवार से हुआ। खास बात यह है कि पहली बार एमपीएल के मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों के शहर इंदौर में खेले जा रहे हैं।


टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें ग्वालियर चीता और उज्जैन फाल्कंस आमने-सामने हैं। पहली इनिंग में उज्जैन फ़ाल्कन ने 5 विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 191 रन बना लिए हैं।

कल से रोज तीन मुकाबले होंगे

मैच शुरू होते ही स्टेडियम में क्रिकेट फैंस का उत्साह देखने को मिला। 4 जून से लीग में रोजाना दो से तीन मुकाबले खेले जाएंगे।


बीते दो सीजन की सफलता के बाद एमपीएल अब मध्य प्रदेश क्रिकेट का बड़ा मंच बन चुका है। इस लीग से कई खिलाड़ी आईपीएल तक पहुंचे हैं और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।.... चर्चा में रहा था एमपीएल का ऑक्शन


इस बार एमपीएल का ऑक्शन भी काफी चर्चा में रहा

आईपीएल में करोड़ों की कीमत पाने वाले कई खिलाड़ी यहां अपेक्षाकृत कम रकम में बिके, जबकि कुछ युवा खिलाड़ियों ने सबको चौंका दिया।


इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान पर सभी की नजरें थीं

सीमित बजट के चलते चंबल घड़ियाल ने उन्हें 8.20 लाखरुपए में खरीदा। जबकि आईपीएल में उन्हें 9.75 करोड़ रुपए मिले थे। ऐसे में उनसे बड़ी बोली की उम्मीद की जा रही थी।

वहीं ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली आशुतोष शर्मा पर लगी। 3 लाख रुपए बेस प्राइस से शुरू हुई बोली 15 लाख रुपए तक पहुंची और मालवा स्टैलियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here