नित्य संदेश। 40 वर्ष की एक स्कूल शिक्षिका घबराई हुई
हालत में ओपीडी में पहुँची। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। कई हफ्तों से वह
लगातार नाक बंद रहना, चेहरे में भारीपन और बढ़ती खांसी से जूझ रही थी, जिन्हें उन्होंने
मौसम के असर, धूल और खराब हवा के कारण होने वाली सामान्य परेशानी मानकर नजरअंदाज कर
दिया था। यह उनका पहला ऐसा अनुभव था। उन्हें पहले कभी अस्थमा एलर्जी की समस्या नहीं
रही थी। डॉक्टर ने उन्हें एक किक-रिलीफ इन्हेलर दिया। कुछ ही मिनटों में उनकी सांस
सामान्य हो गई। तत्काल संकट टल गया, लेकिन परामर्श यहीं समाप्त हो गया।
एटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर, जो उनकी वापसी को रोक सकता था.
उस पर कोई चर्चा नहीं हुई। दीर्घकालिक नियंत्रण पर कोई जोर नहीं दिया गया। कुछ हफ्तों
बाद, यह फिर से सांस फूलने की शिकायत के साथ लौटी। जो कुछ उस परामर्श में हुआ, वह कोई
अकेली चिकित्सय चूक नहीं है. यह दर्शाता है कि भारत में अस्थमा का प्रबंधन आमतौर पर
किस तरह किया जाता है। उनकी कहानी असामान्य नहीं है। यह अस्थमा देखभाल में एक गहरी
और व्यापक कमी को उजागर करती है, इलाज उपलब्ध तो है. लेकिन सही इलाज, जो बीमारी की
पुनरावृत्ति को रोक सके, अक्सर नहीं दिया जाता। भारत में जहाँ लगभग 3.5 करोड़ लोग अस्थमा
के साथ जी रहे हैं, यह कमी गंभीर परिणाम लाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार,
वैश्विक सार पर 26 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित है, और भारत सबसे अधिक बोझ वाले
देशों में शामिल है। लेकिन असली संकट इन आँकड़ों के पीछे छिपा है, समस्त केवल आथमा
नहीं, बल्कि उसका कमजोर नियंत्रण है। अस्थमा के लक्षणों वाले कई लोग अब भी बिना निदान
के रह जाते हैं, और जिनका निदान हो चुका है, उनमें भी एटी-इंफ्लेमेटरी उपचार का नियमित
उपयोग चिंताजनक रूप से कम है।
विश्व अस्थमा दिवस 2026 पर ग्लोबल इनिशिएटिव फार अस्थमा
ने एक स्पष्ट और जरूरी संदेश दिया है:
'हर अस्थमा मरीज को प्रदाह-रोधी इनहेलर तक पहुंच मिलनी चाहिए। भारत के संदर्भ में यह और भी अहम हो जाता है, जहां चुनौती सिर्फ दवाओं की उपज तक सीमित नहीं है, बल्कि उससे भी जुड़ी है, जिसमें जी रहे हैं। परिणामसारूप, अस्थमा को आज भी एक एपिसोडिक यानी समय-समय पर उभरने वाली बीमारी की तरह देखा जाता है। किक-रिलीफ इनहेलर का राहत तो देते हैं, लेकिन वे अंदरूनी प्रदाह का इलाज नहीं करते। इसका नतीजा एक अनुमानित चक्र के रूप में सामने आता है. अस्थायी राहत, दीर्घकालिक नियंत्रण की अनदेखी और बार-बार अक्सर अधिक गंभीर, दौर। यह अस्थमा देखभाल में एक बुनियादी कमी को दर्शाता है, लक्षणों से राहत देने से आगे बढ़कर बीमारी के दीर्घकालिक नियंत्रण की ओर न जा पाना। यह कोई सैद्धांतिक समस्या नहीं है, यह रोज़मर्रा की क्लिनिकल प्रैक्टिस में साफ दिखाई देती है। मरीज अक्सर तभी आते है, जब उनकी स्थिति संकट में बदल जाती है. खासकर तब जब वे उच्च प्रदूषण के संपर्क में होते हैं। तब तक रोकथाम का अवसर हाथ से निकल चुका होता है।
जैसा कि डॉ. संदीप जैन कहते हैं. अस्थमा देखभाल अभी भी काफी हद तक प्रतिक्रियात्मक बनी हुई है। हम हमलों का इलाज करते हैं, लेकिन उन्हें रोकने पर लगातार ध्यान नहीं देते, खासकर तब जब वायु प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय कारकों को व्यवस्थित रूप से शामिल नहीं किया जाता।" यह अंतर उभरते साक्ष्यों से और भी स्पष्ट होता है। लंग केयर फाउंडेशन द्वारा किए गए स्पाइमेट्री-आधारित अध्ययन में, विशेष रूप से प्रदूषित क्षेत्रों में छूटे हुए निदान और अपर्याप्त उपचार की गंभीरता सामने आई। अध्ययन में पाया गया कि उच्च प्रदूषण वाले क्षेत्रों में रहने वाले लगभग हर तीन में से एक बच्चे में स्पाइरोमेट्री पर वायुमार्ग अवरोध के संकेत थे, फिर भी केवल 3% बच्चे ही इन्हेलर का उपयोग कर रहे थे। यह असमानता दर्शाती है कि रोग की पहचान में देरी, श्वसन लक्षणों की अनदेखी और प्रारंभिक हस्तक्षेप के अवसरों का छूटना मरीजों को संकट आधारित देखभाल की ओर धकेल रहा है. बजाय निरंतर नियंत्रण के।
सही इलाज उपलब्ध होने के बावजूद एक और शक्तिशाली कारक
अस्थमा नियंत्रण को कम करता है-पर्यावरणीप संपर्क। अस्थमा का प्रबंधन किसी नियंत्रित
वातावरण में नहीं, बल्कि ऐसे परिवेश में होता है, जहाँ वायु प्रदूषण का स्तर लगातार
ऊँचा रहता है। वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण स्थलों की धूल, बायोमास का जलना
और पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कण लगातार श्वसन मार्ग में प्रदाह पैदा करते हैं। मौसमी स्मॉग,
धूल भरी आंधियां और फसल जलाने की घटनाएँ इस जोखिम को और बढ़ा देती है।
इसके बावजूद, क्लिनिकल प्रैक्टिस में इन वास्तविकताओं
को शायद ही शामिल किया जाता है। उच्च प्रदूषण के दौरान पूर्वानुमान आधारित सलाह, पर्यावरणीय
जोखिम पर परामर्श और संपर्क कम करने के व्यावहारिक उपाय अभी भी असंगत है। मरीज केवल
एक दीर्घकालिक बीमारी से नहीं जूझ रहे हैं. वे ऐसे वातावरण में जी रहे हैं, जो बार-बार
उनके रोग नियंत्रण को कमजोर करता है। जहाँ इनहेलर उपलब्ध भी हैं, वहाँ निर्भरता से
जुड़े भ्रम, सामाजिक कलंक और जागरुकता की कमी, इलाज के पालन को कमजोर करते हैं। कई
मरीज लक्षणों में सुधार होते ही इलाज बंद कर देते हैं, यह जाने बिना कि अंदरूनी प्रदाह
चुपचाप बनी रहती है और गंभीर दौरे का खतरा कायम रहता है।
यह चिकित्सा की विफलता नहीं है, बल्कि प्राथमिकता और क्रियान्वयन की विफलता है. जहाँ एक इलाज योग्य बीमारी को अब भी हाशिये पर रखकर संभाला जा रहा है। इसके परिणाम स्पष्ट है टाली जा सकने वाली अस्पताल में भर्ती उत्पादकता में कमी, जीवन की गुणवता में गिरावट और रोकी जा सकने वाली मौतें। ऐसी दुनिया में जहाँ प्रभावी और प्राधारित इलाज उपलब्ध है, किसी की भी अस्थमा से मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इस प्रवृति को बदलने के लिए जागरूकता से आगे बढ़कर जवाबदेही की जरूरत है। एटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर को प्राथमिक स्वास्थ सेवाओं में व्यापक रूप से उपलब्ध कराना होगा और आवश्यक दवाओं की सूची में सुनिक्षित रूप से शामिल करना होगा। हर अस्थमा परामर्श को केवल लक्षणों की राहत तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसमें मरीज की शिक्षा. इनहेलर तकनीक का प्रदर्शन, उपचार के पालन में सहायता और दीर्घ-कालिक फॉलो-अप शामिल होना चाहिए।
लेकिन अस्थमा देखभाल को पर्यावरणीय स्वास्थ्य से अलग नहीं
किया जा सकता। जिसमें हवा में मरीज सांस लेते हैं उसे नजरअंदाज़ कर केवल इनहेलर देना
हमेशा अधूरा समाधान रहेगा, खासकर उन शहरों में जहाँ वायु गुणवत्ता नियमित रूप से सुरक्षित
सीमा से ऊपर रहती है। भारत में अस्थमा के बेहतर परिणामों के लिए न केवल बेहतर क्लिनिकल
देखभाल बल्कि, मजबूत स्वच्छ वायु नीतियां, उत्सर्जन नियंत्रण, धूल प्रबंधन और प्रदूषण
के प्रति जन-जागरूकता भी आवश्यक है।
समाधान पहले से मौजूद है, जो कमी है, वह है तत्कालिकता
की। उन जैसे मरीजों के लिए, राहत और नियंत्रण के बीच का अंतर ही स्थिरता और संकट के
बीच का अंतर है। क्योंकि खुलकर सांस लेने की क्षमता कभी भी इस बात पर निर्भर नहीं होनी
चाहिए कि आपकी इलाज तक पहुँच है या नहीं, आपको कितनी जानकारी है, या आपके घर के बाहर
की हवा कैसी है।
प्रस्तुति
डॉ. संदीप जैन
एमडी, कंसल्टेंट फिजिशियन
मेरठ फोरम फॉर क्लीन एयर
डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट एक्शन


No comments:
Post a Comment