नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रीलंका स्थित एक प्रतिष्ठ विद्यालय में जीआरटी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या डॉ प्रतिभा सिंह हाल ही में वर्ल्ड एजुकेशन विश्व पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए श्रीलंका गई थी।
इस अवसर पर उनका श्रीलंका के गवर्नर के साथ एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण भेंट वार्तालाप भी संपन्न हुई इस विशेष मुलाकात के दौरान डॉ प्रतिभा सिंह ने श्रीलंका के स्मृति संस्कृति परंपराओं और शैक्षिक मूल्यांकन मूल्य के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की तथा दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर सकारात्मक चर्चा हुई कांफ्रेंस के दौरान भारत के ही स्कूलों के बहुत से प्रधानाचार्य को सम्मानित भी किया गया जो पूरे भारत के लिए गर्व की बात है
डॉ प्रतिभा सिंह की यह अंतरराष्ट्रीय भागीदारी ने न केवल श्रीलंका के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है बल्कि यह वैश्विक मंच पर भारतीय उपमहाद्वीप की शिक्षा प्रणाली और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है कार्यक्रम के दौरान जीआरटी पब्लिक स्कूल को एक सुंदर पदक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यह कॉन्फ्रेंस लगभग 5 दिन 18-05-26 से 22-05-26 तक चली। विद्यालय के चेयरमैन श्री योगेंद्र पाल सिंह जी एवं प्रबंधक श्री तुषार चौधरी ने इस उत्साहवर्धक कार्यक्रम की गौरवपूर्ण सराहना की।
No comments:
Post a Comment