सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। सीआईएससीई मेरठ ज़ोन इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 2026 (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन आरके इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ में किया गया जिसमें सोफिया गर्ल्स स्कूल ने बालिका वर्ग में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर टीम के खिलाड़ियों और कोच मिर्ज़ा बेग, अदन मिर्ज़ा, जूली और कनिका का सम्मान किया।

No comments:
Post a Comment