बड़ा हादसा टला...
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। मांगलिया क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक सामने खड़े एक पेट्रोल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। मांगलिया इलाके में गुरुवार सुबह एक पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ से जलते टैंकर को तुरंत पंप से दूर कर दिया, जिससे आग फैलने से बच गई।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। अशोक लेलैंड शोरूम के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर खाली हो चुके टैंकर के केबिन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।
![]() |
| ड्राइवर ने पंप से दूर किया जलता टैंकर, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू |
दमकल कर्मियों के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस ने एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया था, जबकि दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया था।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल रहा। गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
खतरे के साए में मांगलिया....
यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है। मांगलिया क्षेत्र में न केवल इंडियन ऑयल का टर्मिनल डिपो है, बल्कि तीन अन्य प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो भी यहीं स्थित हैं। इसके अलावा, आसपास कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां भी संचालित हो रही हैं।
ग्रामीणों और विशेषज्ञों की मांग: "अब और कितना इंतजार?"
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार शायद किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रही है। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए यहाँ स्थायी फायर स्टेशन का होना अनिवार्य है।



No comments:
Post a Comment