Breaking

Your Ads Here

Saturday, May 23, 2026

डीएवीवी में लेखक वैभव सोनी के पहले उपन्यास 'कमवक्त' का भव्य लोकार्पण

सपना सी.पी. साहू 

नित्य संदेश, इंदौर इंदौर के साहित्यिक गलियारे में शनिवार की शाम एक नई कृति का शुभागमन हुआ। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन शाला में लेखक वैभव सोनी के पहले उपन्यास 'कमवक्त' का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ।

​समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखिका सीमा व्यास थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर हरेराम वाजपेयी, डॉ. सोनाली नरगुंदे और प्रदीप नवीन मौजूद रहे, जिन्होंने कृति का अनावरण कर लेखक वैभव सोनी को बधाई दी।

​अपने पहले उपन्यास की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लेखक वैभव सोनी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी वरिष्ठ साहित्यकारों और अतिथियों का आभार माना। पूरे कार्यक्रम को अपनी बेहतरीन संचालन शैली से आनंदी सिंह ने बांधे रखा। इस साहित्यिक आयोजन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग और छात्र शामिल हुए।





No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here