नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज मेरठ की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन्दर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन डा० लता कुमार के नेतृत्व में एनसीसी निदेशालय, लखनऊ तथा ग्रुप मुख्यालय, मेरठ के निर्देश के क्रम में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत एनसीसी इकाई द्वारा कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए ‘नशा मुक्ति’ विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स में नशे से होने वाली समस्याओं का वर्णन करते हुए सुंदर-सुंदर पोस्टर का निर्माण किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने कैडेट द्वारा निर्मित को सभी पोस्टर का अवलोकन किया और कैडेट्स को नशे से होने वाली बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए अपने अपने घर और आसपास के सभी लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट तनीषा बीए द्वितीय वर्ष ने, द्वितीय स्थान कैडेट पूर्णिमा बीए द्वितीय वर्ष ने तथा तृतीय स्थान कैडेट रिया बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रोफ़ेसर गीता चौधरी और डॉ. मनीषा भूषण रहे। कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रोफेसर) लता कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 20 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।
No comments:
Post a Comment