Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 7, 2026

शहर को बेहतर बनाने वालों को टैगोर पार्क में किया गया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। क्लब-60 ने शहर को बेहतर बनाने वालों को शास्त्रीनगर के टैगोर पार्क में ब्रहस्पतिवार को सम्मानित किया।


क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने पार्क सुधार हेतु नरेश अग्रवाल व सी पी सिंह को,जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु नगर निगम के सहा. अभियंता लक्ष्मण सिंह को व 150 क्विंटल से अधिक किचन वेस्ट री- यूज करने हेतु गौ सेवक सुशील कुमार को शाल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 


मिशन-50 में पुरस्कार स्वरूप सुशील कुमार को 2100/- तथा सामूहिक प्रयासों से महाराणा प्रताप पार्क को साफ सुंदर बनाने पर नरेश अग्रवाल को स्प्रिंकलर सिस्टम भेंट किया गया।इस उपकरण से 70 प्रतिशत तक जल बचता है। चारों ओर एक समान व हल्की सिंचाई होती है। साथ ही मिट्टी की संरचना भी नहीं बिगड़ती,क्योंकि भूमि के पोषक तत्व बहने से बच जाते हैं।बारिश जैसी बूंदों से पत्तों की धूल साफ हो जाती हैं।अत: बेहतर प्रकाश संश्लेषण द्वारा पौधों को भोजन अच्छा मिलने से उनकी बढ़त जल्दी होती है तथा फल फूल ज्यादा आते हैं। इस तकनीक का पहला सिस्टम टैगोर पार्क में लगाने के बाद क्लब-60 द्वारा दिशा स्कूल व बालेराम कालेज को भी स्प्रिंकलर दिए जा चुके हैं। अब एक अन्य माडल पार्क को जल्द ही ड्रिप इरिगेशन सिस्टम दिया जाएगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.सोमेंद्र तोमर ने पार्क सौन्दर्यीकरण मिशन-50 की सराहना करते हुए कहा कि जन भागीदारी से बेहतर हुए मेरठ दक्षिण के 5 पार्कों में क्लब-60 की संस्तुति से सोलर ट्री लगाए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन चंद्र अग्रवाल ने व संचालन हरि विश्नोई ने किया। इस अवसर पर ललित मोरल, संजीव खन्ना, बाबू राम, प्रमोद सक्सेना, पंकज गोयल, निर्वाचन रस्तोगी, बीबी शर्मा, वीपी शर्मा, राजेश राठी व पीके रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here